पूर्वी दिल्ली। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर इस समाज से जुड़े लोगों ने रविवार (16 अक्टूबर) को भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा अध्यक्ष मुकेश राठी ने शोभायात्रा को रवाना किया।
![](https://static.wixstatic.com/media/2af530_fb666685b9954ff1b093a49c71581ac5~mv2.jpg/v1/fill/w_500,h_225,al_c,q_80,enc_auto/2af530_fb666685b9954ff1b093a49c71581ac5~mv2.jpg)
यात्रा खिचड़ीपुर छह प्रखंड से शुरू होकर कल्याणपुरी, कल्याणवास, विनोद नगर, कोंडली, मयूर विहार फेज थ्री, घडोली गांव होते हुए राजवीर कॉलोनी जाकर समाप्त हुई। यात्रा में भगवान वाल्मीकि, लव-कुश, शिव परिवार, भारत माता समेत कई अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शाम को निकाली गई शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए जब कोंडली पार्क पहुंची, तो वहां समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां शोभायात्रा अध्यक्ष ने सभी को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी।
![](https://static.wixstatic.com/media/2af530_14f83b1a6aa847eeb4c3e175ac8515c6~mv2.jpg/v1/fill/w_300,h_169,al_c,q_80,enc_auto/2af530_14f83b1a6aa847eeb4c3e175ac8515c6~mv2.jpg)
महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलें: विधायक
विधायक कुलदीप कुमार (मोनू) ने कहा कि भगवान वाल्मीकि न होते तो रामायण कौन लिखता। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही वाल्मीकि समाज को बचाया जा सकता है। उनकी जीवनी का वर्णन किया। कहा कि समाज में भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना ही इस शोभायात्रा का उद्देश्य है। नगर पार्षद जुगनू चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान लोगों के कारण आज सभी को शिक्षा का अधिकार मिला है।
निगम के पूर्व पार्षद राजीव वर्मा ने शिक्षा का महत्व बताया। लोगों के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया।
![](https://static.wixstatic.com/media/2af530_32d987da8ee94806b81afdc8dd6b43cf~mv2.jpg/v1/fill/w_300,h_135,al_c,q_80,enc_auto/2af530_32d987da8ee94806b81afdc8dd6b43cf~mv2.jpg)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों समेत अन्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चुनाव आयुक्त वीरेंद्र जीनवाल, पूर्व अध्यक्ष सोनू राणा, पूर्व अध्यक्ष भीम परचा, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, भीम आर्मी दिल्ली के प्रदेश संयोजक हिमांशु वाल्मीकि, आजाद समाज पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महेश पहवाल, थाना गाजीपुर एसएचओ धीरज सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष सुभाष वैद, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष भीम आर्मी मनोज वैद, कोंडली विधानसभा अध्यक्ष भीम आर्मी अविनाश वाल्मीकि, निखिल जीनवाल (भीम आर्मी) आदि कई लोग उपस्थित थे।
Click to read more articles HOME PAGE Do you want to publish article, News, Poem, movie review, Opinion, etc. Contact us nationenlighten@gmail.com | nenlighten@gmail.com
Comments