हिंदी हिंदुस्तान की भाषा
भारत की पहचान ये भाषा
मधुरिम, अनहद नाद ये भाषा
दिल की धड़कन साज़ ये भाषा
![](https://static.wixstatic.com/media/2af530_066a4b8db13b44768cb13097be842eb8~mv2.jpg/v1/fill/w_300,h_134,al_c,q_80,enc_auto/2af530_066a4b8db13b44768cb13097be842eb8~mv2.jpg)
हिंदी हिंदुस्तान की भाषा
जन-जन का उल्लास ये भाषा
सरल, सरस, मनोहारी सुभाषा
जीवन की है यह परिभाषा
हिंद का गौरव,हिन्द की आशा
हिंद की बिंदी हिंदिका ये भाषा
हिंदी हिंदुस्तान की भाषा
*हिंदी बने राष्ट्र की भाषा
हम सबकी है यही अभिलाषा
Do you want to publish article?
Contact us -
nationenlighten@gmail.com | nenlighten@gmail.com
Comments